* मकर संक्रांति, लोहड़ी,बिहू,पोंगल पर्वोत्सव की बधाई * 💐🙏 ऋतु परिवर्तन के पर्व,उल्लास और उत्सव के पर्व,सूर्य (अग्नि),जल,मिट्टी,गगन,वायु के समन्वित रूप के पर्व...इन पर्वों की खुशियाँ और आनन्द सदियों से मनुष्य को सहअस्तित्व सौमनस्य सद्भाव और सहकार सिखाते आये हैं। भावों का भोग,भावना के मिष्टान्न और सबको समाहित करके साथ साथ रहने और ख़ुशियाँ मनाने की उपलब्धि जीवन में सबसे बड़ी कामना है, काम्य है। इसी भावना से संतुलन है और साम्य है। * सबको बधाई,सबका सम्मान,इसी से होगा जगत का उत्थान! * * जबतक धरा यह शेष है * * भारत बड़ा विशेष है! * 💐💐💐
संदेश
हिन्दू जाति
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
यह जाति शांति संयम से जीती आई । यह जाति अमन के स्वप्न संजोती आई । मस्तक पर शीतल चन्दन तिलक लगाकर , यह जाति बांधती ढीली धोती आई । लेकिन जब कोई दुर्योधन उन्मादी । मंचों पर चढ़ गाली देने का आदी । सब शांतिप्रयासों को ठुकराया करता । हर समय युद्ध का शंख बजाया करता । यह पाँच हाँथ का जाट बना करती है । वामन से तुरत विराट बना करती है । जब अनुनय विनय नहीं शासक सुन पाते । ऊँचे मंचों पर चढ़कर गाल बजाते । जब दुर्विनीत शिशुपाल बहुत पगलाता । संयत केशव को आंदोलित कर जाता । तब अपराधी का न्याय किया जाता है । केवल धड़ से शिर काट दिया जाता है । खर दूषण सत्ता से तमगे पाते हैं । जब राष्ट्रयज्ञ विध्वंस किये जाते हैं । सत्ता की सूर्पनखा के गलत इरादे । चाहे उसके ही नाक कान कटवादे । जब सियाहरण करवा दे मृग सोने का, या बिके हाथ जनता पर बम बरसा दें । आमंत्रण रण का स्वीकारा जाता है । निश्चय ही तब रावण मार जाता है । जब कभी न्याय पर चलते तेज दुधारे । वन - वन फिरते रहते पांडव बंजारे । जब भीष्म द्रोण कृप का चिंतन बिक जाता । शकुनि के पांसो पर शासन टिक जाता । तब क्रूर समय की गति मोड़ी जाती है ।...